क्या व्यायाम बीपी को कम करता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 16:08

स्वस्थ आहार के साथ ही नियमित व्यायाम के जरिए हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है. एक और चीज जो आपको हाइपरटेंशन से राहत दे सकती है, वह है योगा. योगा के नियमित अभ्यास के जरिए बीपी (Blood Pressure) को कंट्रोल किया जा सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर के लिए योगा | Yoga For High Blood Pressure

बालासन


योग का ये पोज हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए बेहतरीन माना जाता है. यह स्ट्रेस कम करने में मददगार है. इसके साथ ही इस पोज को करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.



शवासन


ये एक बेहद ही आसान पोज है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. ये दिमाग को शांत कर तनाव को दूर करता है. इसके साथ ही सिरदर्द और थकान को भी मिटाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है.


सुखासन


ये आसन सांस को रेगुलेट करने के साथ ही दिमाग से तनाव को दूर कर मन को शांति देता है जिससे ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल कर पाना संभव होता है. एक शांत मन स्वस्थ शरीर का निर्माण करता है.



भुजंगासन


इस आसन को करने से शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है. साथ ही ये स्ट्रेस को दूर कर दिल की सेहत का भी ध्यान रखता है.



ब्रिज पोज


ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ये आसन भी काफी कारगर है. इसे करने से दिमाग शांत होता है और तनाव खत्म होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info